Punjab News: पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़, गैंगस्टर घायल

Daily Samvad
1 Min Read
Encounter In Punjab
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के डेरा बाबा नानक (Dera Baba Nanak) थाने के अंतर्गत आते गांव शाहपुर जाजन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच भीषण मुठभेड़ (Encounter) हुई है। मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

जानकारी के अनुसार आज सुबह दोनों आरोपियों को हथियारों की बरामदगी के लिए डेरा बाबा नानक के नजदीक गांव शाहपुर जाजन के पुल पर लाया गया। जहां उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी (Firing) शुरू कर दी।

Firing
Firing

बदमाश घायल

इस बीच पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन जल्द ही इस संबंध में और खुलासे होने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि दोनों गैंगस्टर विदेश बैठे जीवन फौजी ग्रुप से जुड़े हैं। गैंगस्टरों की पहचान गांव मलूकवाली निवासी सरबजीत सिंह सभा और गांव शाहपुर निवासी सुनील मसीह के रूप में हुई है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *