Jalandhar News: जालंधर में बड़ा हादसा, पलटा गन्ने से भरी ट्राली; एक की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
CCTV of the entire incident, in which the child, his father and cousin are seen getting crushed under the trolley.
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में जालंधर (Jalandhar) के मेहतपुर में बीती रात खराब सड़क से गुजर रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली बाइक सवार व्यक्ति और उसके बेटे व भतीजे पर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार के 13 साल के बेटे की मौत हो गई। इसे लेकर अब सारे घटनाक्रम का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें तीनों बाइक सवारों पर उक्त गन्ने से ओवरलोड ट्राली पलटती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मामले को लेकर आज पारिवारिक सदस्यों द्वारा थाना मेहतपुर के बाहर धरना लगाया गया। परिवार ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मृतक के पिता और भतीजे की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने मामले में पारिवारिक सदस्यों के बयानों पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bhola, injured in the incident, giving information about the case.
Bhola, injured in the incident, giving information about the case.

ट्रैक्टर ट्रॉली ओवरलोड थी- पीड़ित

यह हादसा मेहतपुर के पर्जियां रोड पर हुआ है। बाइक सवार पिता रविंदर कुमार उर्फ भोला अपने बेटे युवराज और भतीजे को ट्यूशन से घर लेकर जा रहा था। जब बाइक सवार भोला पर्जियां रोड पर स्थित क्वालिटी सुपर स्टोर के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली को देखकर अपनी बाइक को उक्त स्टोर के बाहर खड़ा कर लिया।

भोला ने कहा- ट्रॉली डगमगा रही थी, इसलिए उसके गुजरने के बाद वहां से निकलने का फैसला लिया था। जिसके चलते उसने बाइक साइड पर खड़ा कर लिया था। मगर, जब ट्रॉली उनके पास से निकलने लगी तो वह उन्हीं की ऊपर पलट गई। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने सभी को बाहर निकालने का काम शुरू किया। मगर, अस्पताल ले जाते ही 13 साल के युवराज की मौत हो गई।

Protest
Protest

आज परिवार द्वारा थाने के बाहर किया गया प्रदर्शन

बता दें कि, पुलिस द्वारा तेज कार्रवाई की मांग को लेकर आज यानी रविवार को परिवार द्वारा थाने के बाहर जमकर प्रदर्शन किया गया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई। पीड़ित ने कहा- अगर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह बाजार बंद कर प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि मेहतपुर में पिछले काफी समय से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम चल रहा है। जिसके चलते रोड पर जगह जगह से उखाड़ी हुई है। इसी के चलते पूरे शहर में सड़कें खराब हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *