डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) ने बड़ा फैसला लिया है। जिससे पंजाब (Punjab) के कालोनाइजरों, प्रमोटरों और बिल्डरों को बड़ी राहत मिलेगी। यह जानकारी आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज यहां जारी प्रेस बयान के माध्यम से दी।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) की अगुवाई वाली पंजाब सरकार शहरों के योजनाबद्ध विकास के लिए प्रतिबद्ध है। राज्यवासियों को पारदर्शी, निर्विघ्न, भ्रष्टाचार मुक्त और सुविधाजनक सेवाएं देने की प्रतिबद्धता पर चलते हुए रियल एस्टेट से संबंधित क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने के लिए जल्द ही तीसरा विशेष कैंप लगाया जाएगा।

मौके पर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट
मंत्री मुंडिया ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में निवेश के अवसर बढ़ाने के लिए तत्पर है, जिसके तहत प्रमोटरों/डेवलपर्स के कामों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के लिए कैंप लगाकर मौके पर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट देने की शुरुआत की गई है।
उन्होंने बताया कि अब तक लगाए गए दो कैंपों में 178 प्रमोटरों/बिल्डरों को क्लीयरेंस सर्टिफिकेट सौंपे गए हैं। अब तीसरा कैंप लगाकर अन्य सर्टिफिकेट दिए जाएंगे, जिसके लिए विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है।

विशेष कैंप में मिलेगी सुविधाएं
मुंडिया ने कहा कि कैंप में विभिन्न विकास प्राधिकरणों से संबंधित कॉलोनियों के लाइसेंस, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, पार्शियल कंप्लीशन सर्टिफिकेट, लेटर ऑफ इंटेंट, जोनिंग प्लान, बिल्डिंग प्लान, प्रमोटर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और ले-आउट प्लान आदि के सर्टिफिकेट सौंपे जाते हैं।









