डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: शहर में CM मान की गुमशुदा होने के पोस्टर लग रहे है। दरअसल, पंजाब के लुधियाना (Ludhiana) में कांग्रेस SC समाज के नेता राहुल डुलगच (Rahul Dulgach) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के फिरोजपुर रोड पर गुमशुदगी के पोस्टर लगाए हैं।
यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें
राहुल डुलगच ने कहा कि अमृतसर में बाबा साहिब की प्रतिमा के साथ बेअदबी की इतनी बड़ी घटना हो गई, लेकिन अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने मीडिया में कोई बयान नहीं दिया है।

मान वापस नहीं लौट रहे
घटना को आज 8 दिन का समय हो गया है, लेकिन नई दिल्ली से अभी तक मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वापस नहीं लौट रहे। राहुल ने कहा कि डा. अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वाले आरोपी पर सख्त धाराएं कड़े विरोध के बाद लगाई गई है।
उन्होंने कहा कि, सरकार एससी समाज को नजर अंदाज कर रही है। लुधियाना में भी जब मेयर का चुनाव हुआ है तो एससी समाज को नजर अंदाज किया गया। एससी समाज के किसी भी नेता को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली।

AAP ने वादा पूरा नहीं किया
राहुल ने कहा कि 2022 में आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि सरकार बनने पर एससी समाज से उप-मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार अपना वादा पूरा नहीं किया।
मुख्यमंत्री मान को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। 2027 के विधान सभा चुनाव में जनता आप सरकार को इस बेअदबी का जवाब जरूर देगी।









