Delhi Election: दिल्ली में मतदान जारी, अब तक 8 फीसदी वोटिंग, चप्पे पर पुलिस बल तैनात

Daily Samvad
3 Min Read
Delhi Election News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Delhi Election: Delhi vidhan sabha chunav के लिए राजधानी दिल्ली में आज (05 फरवरी) यानी बुधवार सुबह सात बजे से सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह 9 बजे तक 7.41 फीसदी मतदान हो चुका है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

दिल्ली (Delhi) पुलिस ने चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आज राजधानी दिल्ली में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Delhi Election
Delhi Election

भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं

New Delhi Election 2025 Live: नई दिल्ली सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.41 प्रतिशत मतदान हुआ है। सीएम आतिश ने कहा दिल्ली पुलिस भाजपा के लिए काम कर रही है, लेकिन लोकतंत्र में जनता की चलती है। भाजपा के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं।

सीएम आतिशी ने कहा कि दिल्ली की जनता काम करने वाले साथ है। मेरी दिल्ली वालों से अपील है कि सच्चाई के लिए वोट दें और अच्छाई के लिए वोट दें।

Parvesh Verma
Parvesh Verma

केजरीवाल की जमानत होगी जब्त

New Delhi Election 2025 Live: वोट देने से पहले भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कहा कि आठ फरवरी को अरविंद केजरीवाल की जमानत होगी जब्त।

New Delhi Election 2025 Live: बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों पर आप नेता और जंगपुरा सीट से प्रत्याशी मनीष सिसौदिया ने कहा “बीजेपी के पास करने के लिए कोई काम नहीं है। वे और क्या करेंगे?” सिसोदिया ने कहा शिक्षा की क्रांति जीतेगी।

Bansuri Swaraj
Bansuri Swaraj

आठ फरवरी को कमल ही खिलेगा

Delhi Assembly Election 2025 के लिए अपना वोट डालने के बाद भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा, “यह आज दिल्ली में लोकतंत्र का त्योहार है और मैं राष्ट्रीय राजधानी के मतदाताओं से अपील करती हूं कि वे बड़ी संख्या में बाहर आएं और अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करें ताकि दिल्ली विकसित हो सके।” विकसित देश की राजधानी, आप देखिएगा, आठ फरवरी को कमल ही खिलेगा।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *