Punjab News: पंजाब के इस होटल में चल रहा था अवैध काम, पुलिस ने मारा छापा; मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
Call Girl
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब के जगराओं (Jagraon) के होटल में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों होटल (Hotel) में निहंग सिंह ने पहुंच कर गेट पर ताला लगा दिया और होटल में मौजूद लड़के-लड़कियां व स्टाफ दीवार फांदकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें: कनाडा में PR को लेकर नए नियमों की घोषणा, पंजाब के लोगों पर क्या पड़ेगा असर, पढ़ें

मौके पर मौजूद निहंग सिंहों का कहना था कि यहां पूरा दिन गलत काम होता है और उन्होंने कई बार होटल प्रबंधन को चेतावनी भी दी थी। जगराओं-मोगा रोड पर स्थित होटल को सील करने वाले निहंग जत्थेबंदी के प्रमुख ने बताया कि रोजाना होटल में संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थी।

Punjab News: पंजाब के इस होटल में चल रहा था अवैध काम, पुलिस ने मारा छापा; मचा हड़कंप

मामले की गहराई से जांच

इसके बाद जब मंगलवार को कुछ जोड़े होटल में घुसे तो निहंग सिंह मौके पर पहुंचे और होटल को ताला लगाकर पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में मौजूद 5-6 जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर फरार हो गए। निहंग संगठनों ने साफ कर दिया कि अगर होटल में गलत काम बंद नहीं किए गए तो वे सख्त कदम उठाएंगे।

इस मामले को लेकर चौकी प्रभारी सुखविंदर सिंह ने बताया कि होटल पर लगा ताला खोल दिया गया है। इसके साथ ही मामले की गहराई से जांच की जाएगी। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि इस होटल में हर रोज कई लड़के-लड़कियां आते-जाते थे। इसके चलते उन्हें पहले लगता था कि यह कोई IELTS सैंटर है। जब उन्हें पता चला कि यहां कोई गलत काम हो रहा है तो उन्होंने निहंग संगठनों को सूचित किया।

नोट – इस खबर में कटेंट राइटर ने गलती से शहर के एक सभ्रांत होटल की डेमो पिक्चर लगा दी थी। जिसे एडिटर ने तत्काल रिमूव कर दिया। डेली संवाद इसके लिए होटल प्रबंधन से खेद प्रकट करता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *