⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 160 शब्द|📅 11 Feb 2025
डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित जनवरी-2025 में ली गई जे.ई.ई. मेन्स-1 (JEE Mains-1) की परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर शानदार रहा।
इस परीक्षा में एकमबीर ने 99.8 एनटीए स्कोर तथा अर्पित गुप्ता ने 99.38 हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं जयंत गुप्ता ने 98.48, सूर्यांश बक्शी ने 98.11 एनटीए स्कोर, अजितेश ने 96.9 एनटीए स्कोर, रियांश अग्रवाल ने 90.01 एनटीए स्कोर व यक्ष अरोड़ा ने 89.9 एनटीए स्कोर हासिल किए।

प्रिंसिपल ने दी शुभकामनाएँ
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर उन्हें तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दी।








