UP News: केंद्रीय मंत्री ने संगम में लगाई पावन डुबकी, कहा- भारत-श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण

Daily Samvad
2 Min Read
Maha Kumbh is a precious example of Ek Bharat Shreshtha Bharat
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, महाकुम्भ नगर। UP News: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे। उन्होंने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को एक भारत श्रेष्ठ भारत का अनमोल उदाहरण बताते हुए कहा कि विश्व भर के लोगों की आस्था देख कर आनंद की अनुभूति हो रही है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

हमारा सनातन धर्म सुरक्षित है और यह देश को नई ऊंचाइयों पर लेकर जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम (ऋषिकेश) के प्रमुख, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के दर्शन कर, उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

महाकुंभ में आज 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया स्नान

यह सचमुच एक भावनात्मक क्षण है

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सचमुच एक भावनात्मक क्षण है। महाकुम्भ में आने का सौभाग्य मिलना एक आशीर्वाद जैसा है। उन्होंने कहा कि यह भारत की सामूहिक भावना का अद्भुत उदाहरण है। अब तक 50 करोड़ से अधिक लोग देश और विदेश से महाकुम्भ में आ चुके हैं, जिससे भारत की बढ़ती शक्ति का संदेश पूरी दुनिया में गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैं जब बेल्जियम में था, तब मुझे जानकारी मिली कि कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन महाकुम्भ आना चाहते हैं। मैंने तुरंत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और उनकी यात्रा की व्यवस्था करवाई। इस अनूठे अनुभव के बाद वे बेहद उत्साहित थे।

महाकुम्भ का यह आयोजन ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश पूरे विश्व और देश तक पहुंचाएगा। इससे पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का स्वागत प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *