Punjab News: अकाली दल में बगावत, बिक्रम मजीठिया समेत 9 नेताओं को शो-काज नोटिस, 24 ओहदेदारों ने दिया इस्तीफा

Daily Samvad
4 Min Read
Sukhbir Badal and Bikram Majithia
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 564 शब्द|📅 09 Mar 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पद से ज्ञानी रघबीर सिंह और श्री दमदमा साहिब से ज्ञानी सुल्तान सिंह को सेवामुक्त करने के बाद अकाली दल में बगावत शुरू हो गया है। अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) व 6 अन्य नेता इस सेवामुक्ति के फैसले के विरोध में आ गए हैं। वहीं, मोरिंडा से अकाली दल के 24 ओहदेदारों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बगावत के बीच अकाली दल के पार्टी प्रवक्ता डा. दलजीत सिंह चीमा ने कहा है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिक्रम मजीठिया समेत उन सभी नेताओं को शो-काज नोटिस भेजा जाएगा, जिन्होंने बगावती सुर अपनाया है। उधर, पार्टी के कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने मजीठिया को पार्टी व बादल परिवार के पीठ पर छुरा घोंपने वाला करार दे दिया है।

अकाली दल में बगावत, बिक्रम मजीठिया समेत 9 नेताओं को शो-काज नोटिस, 24 ओहदेदारों ने दिया इस्तीफा
अकाली दल में बगावत, बिक्रम मजीठिया समेत 9 नेताओं को शो-काज नोटिस, 24 ओहदेदारों ने दिया इस्तीफा

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

शिअद के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़ ने पार्टी के कुछ नेताओं द्वारा एसजीपीसी और शिअद के फैसलों के खिलाफ बयानबाजी/वीडियो का कड़ा संज्ञान लिया है। इस मुद्दे पर आज चंडीगढ़ में हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में चर्चा की गई। बैठक में गुलजार सिंह रणिके, जनमेजा सेखों, महेश इंदर ग्रेवाल, हीरा सिंह गाबड़िया और डॉ. दलजीत चीमा शामिल हुए।

उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी मंच पर सभी को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी है, लेकिन किसी को भी पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं दी जा सकती, क्योंकि कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं है।

Punjab News: अकाली दल में बगावत, बिक्रम मजीठिया समेत 9 नेताओं को शो-काज नोटिस, 24 ओहदेदारों ने दिया इस्तीफा

कारण बताओ नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी सभी बयानबाजी और वीडियो को पार्टी की अनुशासन समिति को भेजा जा रहा है और सभी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उनके जवाबों पर विचार करने के बाद योग्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, जत्थेदारों की सेवामुक्ति के बाद शुरू हुए इस पूरे घटनाक्रम में मजीठिया और बादल परिवार के बीच दूरी दिखने लगी है। जबकि इन दोनों परिवारों के बीच सिर्फ राजनीतिक ही नहीं, पारिवारिक रिश्ते भी हैं। जिसमें मजीठिया परिवार की बेटी हरसिमरत कौर की शादी प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल से हो रखी है।

बिक्रम मजीठिया ने ये कहा

अकाली दल में ये विरोध बिक्रम मजीठिया के साथ 6 सीनियर नेताओं सरदार शरणजीत सिंह ढिल्लों, लखबीर सिंह लोधीनंगल, सरदार जोध सिंह सामरा, सरबजीत सिंह साबी, रमनदीप सिंह संधू और सिमरजीत सिंह ढिल्लों की तरफ से जारी प्रेस-नोट के बाद शुरू हुआ।

जिसमें कहा गया- पिछले दिनों हुई घटनाओं को लेकर जो फैसला शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने लिया है, उससे संपूर्ण संगत और हमारे मनों को को गहरी ठेस पहुंची है। गुरु साहिब जी ने भी संगतों को भी गुरु का स्थान दिया है, वही संगतों के विचारों को महत्व देते हुए, हम इस फैसले से सहमत नहीं हैं।

Punjab News: अकाली दल में बगावत, बिक्रम मजीठिया समेत 9 नेताओं को शो-काज नोटिस, 24 ओहदेदारों ने दिया इस्तीफा

बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं

हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि धर्म और धार्मिक मामलों में किसी भी बाहरी हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी गलत परंपराओं को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा, उसे सिख मर्यादा के अनुसार जवाब दिया जाएगा। जो लोग सिख परंपराओं और धर्म की रक्षा के लिए खड़े हैं, वे सिख समुदाय के सही मार्ग पर चलने वाले लोग हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *