Punjab News: जालंधर समेत पंजाब भर में 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले, विजीलैंस ब्यूरो के अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: Punjab Police 16 Officers Transfer Posting Order – पंजाब सरकार (Punjab) ने अभी अभी 16 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने विजिलेंस (Vigilance) विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 6 एसएसपी का ट्रांसफर कर दिया है। एक आईपीएस अधिकारी समेत कुल 16 पुलिस अफसरों की ट्रांसफर हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक रूपिंदर सिंह को DCP सिटी लुधियाना तैनात किया गया है। इससे पहले वह एसएसपी EWO लुधियाना तैनात थे जबकि गुरसेवक सिंह को AIG काउंटर इटेंजिलेंस फिरोजपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले SSP विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज तैनात थे।

CM Bhagwant Singh Mann
CM Bhagwant Singh Mann

गृह विभाग ने जारी किया आदेश

इस संबंधी गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। इससे पहले पुलिस नौ जिलों के SSP समेत 21 अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। पंजाब में बड़े स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के बीच ये ट्रांसफर किए गए हैं।

पढ़ें आदेश की कॉपी

Punjab News: जालंधर समेत पंजाब भर में 16 पुलिस अधिकारियों के तबादले, विजीलैंस ब्यूरो के अफसरों का भी हुआ ट्रांसफर, देखें लिस्ट

इन 6 SSP की हुई ट्रांसफर

इस दौरान मुख्य रूप से SSP विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज गुरसेवक सिंह, SSP ईडब्ल्यू विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना जसकिरनजीत सिंह, राजेश सिंह SSP विजिलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज, रविंदर पाल सिंह SSP विजिलेंस ब्यूरो लुधियाना रेंज में तैनात किया गया है।

इसी तरह दजलीत सिंह SSP विजिलेंस ब्यूरो रूपनगर रेंज, हरपाल सिंह सिंह SSP विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा शामिल हेै। वहीं, ज्यादातर पुलिस अधिकारियों की अब विजिलेंस ब्यूरो में ही तैनाती की गई। सरकार की कोशिश अब विजिलेंस ब्यूरो को मजबूत करने की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *