St. Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थियों ने पिंगला घर के विशेष बच्चों के साथ मनाई फूलों की होली

Daily Samvad
1 Min Read
Students of Saint Soldier Group celebrated Holi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St. Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप के वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने पिंगला घर (Pingla Ghar) के विशेष बच्चों व ग्रुप के विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों के साथ फूलों से होली मनाई। ग्रुप हर वर्ष इन विशेष बच्चों के साथ खुशी के पल मनाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

ताकि ग्रुप से जुड़े विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों, प्रबंधन व समाज में एक नई सोच पैदा हो सके। इस अवसर पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन ने सभी बच्चों का मुंह मीठा करवाया व फल वितरित करने के बाद बच्चों को ऑर्गेनिक रंगों से टीका लगाया, जिससे उन बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

Students of Saint Soldier Group celebrated Holi
Students of Saint Soldier Group celebrated Holi

उन्होंने सभी को होली की बधाई दी व भगवान के आगे नतमस्तक होकर इन बच्चों के लिए प्रार्थना की और कहा कि ये भगवान के विशेष बच्चे हैं, और इन्हें भी खुशियां बांटने का हक है, हमें अपने जीवन के कुछ पल इनके साथ बिताने चाहिए।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *