Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Ka Rashifal 15 March 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 15 मार्च 2025 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। राशिफल के अनुसार, 15 मार्च का दिन कई राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। शनिदेव की कृपा से कई राशि के जातकों को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कई राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ मिलकर फ्यूचर की प्लानिंग कर सकते हैं। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope) से जानते हैं। आईए पढ़ते हैं आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होगी। परिवार में आपसी सामंजस्य अच्छा रहेगा। बिगड़े हुए काम बनने से आज मन प्रसन्न रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी। शत्रुओं से भय बना रहेगा। आर्थिक स्थिति से आज का दिन ठीक रहेगा। कोई बड़ा निवेश करने का विचार मन में बन सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज अपने पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान नजर आएंगे। परिवार में मतभेद की स्थिति देखने को मिलेगी। आर्थिक तौर से आज आपको किसी से मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए काम में शत्रु बाधा डालेंगे। परिवार के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी परिचित व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज बिजनेस में परिवर्तन करने का प्लान मन में आ सकता है, जो आने वाले समय में आपके लिए लाभकारी रहेगा। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज आप अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ परिवर्तन करेंगे। आज मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। किसी बड़ी पार्टनरशिप में आप सहयोगी बन सकते हैं। आज यात्रा पर जाएं, तो सावधानी रखें। काम के सिलसिले में आज अपरिचित लोगों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज पैतृक संपत्ति में आपको हक मिल सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार में स्थिति लाभकारी रहेगी। आज किसी नए कार्य की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों को सफलता मिलेगी। आज आपकी वाणी के प्रभाव से आपके रुके हुए काम भी बन सकते हैं। आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, बिजनेस में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कहीं जा सकती है। आज कुछ पर्सनल इश्यू आपके परिवार में मतभेद खड़े कर सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिलेगी। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आप किसी पर अत्यधिक विश्वास न करें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। व्यापार में स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कुछ नए काम का विचार मन में बन सकता है, जिसके लिए आप अपने मित्रों से सहयोग प्राप्त करेंगे। आज व्यक्ति विशेष से कुछ बातों को लेकर मतभेद होंगे। आज का दिन संभाल कर चलें। कोई भी बड़ा डिसीजन सोच-विचार कर करें। परिवार में पत्नी बच्चों को लेकर चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में एक गिरावट महसूस होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट की योजना पर काम करेंगे, जिसमें दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यापार-व्यवसाय के लिए कुछ नया प्रयोग लाभकारी रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से संबंध अच्छे रखना लाभदायक रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज आप अपने मन के विचारों को दूसरों के सम्मुख ठीक से नहीं रख पाएंगे, जिस कारण आपकी बातों के अनेकों अर्थ निकाले जा सकते हैं। इन्हीं कारणों से कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिस कारण आप व्यर्थ की बातों में परेशान होंगे। परिवार में किसी अपने व्यक्ति के खो जाने से आप हताश और निराश होंगे। आज आपको सोच-विचार कर चलने की आवश्यकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज आपका दिन खास रहेगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन विशेष लाभकारी रहेगा। आपकी कार्यशैली से आपके अधिकारी प्रसन्न होंगे। व्यापार में काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। भूमि संबंधी विवाद के कारण व्यर्थ का धन खर्च होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज का दिन आपके लिए मंगलकारी रहेगा, मन रहेगा प्रसन्न; पढ़ें राशिफल

आज आप अपने विचारों के द्वारा लोगों के मन के विचारों को बदल सकते हैं। आज विरोधी भी आपके कार्य से सहमत होंगे। आज के दिन आप किसी विशेष काम को पूरा करने में सफल होंगे। आज के दिन व्यापार में लाभ के योग हैं। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों के लिए पदोन्नति की संभावना है। आज शत्रु भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे। किसी की बातों में लगकर बिना विचारे कोई कार्य आज न करें।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *