Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने स्वस्थ जीवन शैली और पारंपरिक भोजन के महत्व पर दिया जोर

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 369 शब्द|📅 15 Mar 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) ने शनिवार को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशनऔर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित ‘ईट राइट’ मेले का उद्घाटन करते हुए स्वस्थ जीवन शैली और पारंपरिक भोजन के महत्व पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

यहां रेड क्रॉस भवन में आयोजित ईट राइट मेले के दौरान बोलते हुए विधायक ने स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक आहार और शारीरिक व्यायाम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हम जीवन की सुख-सुविधाओं का आनंद तभी उठा सकते है जब हम स्वस्थ रहेंगे। उन्होंने लोगों से स्वस्थ रहने के लिए पारंपरिक भोजन के साथ-साथ शारीरिक व्यायाम को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर भी मौजूद थे।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने स्वस्थ जीवन शैली और पारंपरिक भोजन के महत्व पर दिया जोर

युवाओं से पारंपरिक आहार पर बने रहने का आग्रह करते हुए अरोड़ा ने कहा कि युवा पीढ़ी को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जंक फूड से परहेज करना चाहिए और पारंपरिक भोजन को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा शारीरिक गतिविधि के लिए रोजाना व्यायाम, योग, पैदल चलना चाहिए।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने स्वस्थ जीवन शैली और पारंपरिक भोजन के महत्व पर दिया जोर

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व में राज्य सरकार राज्य को ‘रंगला और स्वस्थ पंजाब’ बनाने के लिए राज्य भर में इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए जागरूक कर रही है। उन्होंने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह ईट राइट मेला स्वस्थ जीवन और आहार के बारे में जागरूकता फैलाने में मददगार साबित होगा।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने स्वस्थ जीवन शैली और पारंपरिक भोजन के महत्व पर दिया जोर

इससे पहले अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) अपर्णा एम.बी. ने संबोधित करते हुए कहा कि इस मेले के आयोजन का उद्देश्य लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए जीवनशैली में किए जाने वाले कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के प्रति जागरूक करना है, जिससे हम विभिन्न बीमारियों से दूर रह सकते है।

Jalandhar News: विधायक रमन अरोड़ा ने स्वस्थ जीवन शैली और पारंपरिक भोजन के महत्व पर दिया जोर

सहायक कमिश्नर (खाद्य) डा.हरजोत पाल सिंह ने मुख्य अतिथि विधायक रमन अरोड़ा और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अपर्णा एमबी को सम्मानित किया। मेले में लाइव बाजरा कुकिंग शो, लाइव योगा शो, पोषण विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चा, फूड स्टॉल, स्वस्थ जीवन शैली पर छात्र पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *