Punjab News: पंजाब में फिर हिमाचल रोडवेज की बसों पर हमला, लिखे खालिस्तानी नारे

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 188 शब्द|📅 22 Mar 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में हिमाचल (Himachal Pradesh) की बसों पर हमलें करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। एक बार फिर ऐसी ही खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

खबर है कि होशियारपुर-अमृतसर बस स्टैंड पर कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों ने अमृतसर बस स्टैंड पर हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की बसों पर काले स्प्रे से ‘खालिस्तान’ लिखकर तोड़फोड़ की है।

काले स्प्रे से लिखा खालिस्तान

शनिवार सुबह अमृतसर बस स्टैंड पर खड़ी एचआरटीसी की बसों पर काले स्प्रे से ‘खालिस्तान’ लिखा गया था और उनकी खिड़कियां तोड़ दी गईं। बस चालकों और परिचालकों ने सुबह जब यह देखा तो उन्होंने इसकी सूचना तुरंत अधिकारियों और पुलिस को दी।

वहीं एचआरटीसी कर्मचारी संघ ने इस घटना को लेकर नाराजगी जताई है। संघ ने निगम प्रबंधन से बस स्टैंडों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की मांग की है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर जल्द ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए, तो वे हिमाचल से पंजाब के लिए बस सेवा बंद करने पर विचार कर सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *