Visa News: घूमने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इन देशों में भारतीयों को मिलेगी Visa-free एंट्री

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Visa News: अगर आप भी विदेश घूमना पसंद करते है और वीजा (Visa) ली में दिक्कत आ रही है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। हम आपको ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे है यहां जाने के लिए आपको वीजा की जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

भूटान

Visa News: घूमने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इन देशों में भारतीयों को मिलेगी Visa-free एंट्री

ये भारत का एक पड़ोसी देश है और बहुत ही खूबसूरत है। भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए वीजा फ्री एंट्री है। सर्दियों में भूटान (Bhutan) एक बेहतरीन जगह है। यह मौसम हिमालय के किनारे बसे इस गंतव्य को एक ऐसी जगह में बदल देता है जो आपको दूसरी दुनिया जैसा महसूस कराती है, जैसे कि समय धीमा हो जाता है ताकि आप शांति में इसकी खूबसूरती का अनुभव कर सकें।

नेपाल

Visa News: घूमने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इन देशों में भारतीयों को मिलेगी Visa-free एंट्री

नेपाल (Nepal) भी भारत का एक पड़ोसी देश है यहां भी भारतीय पासपोर्ट धारकों को जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है। बता दे कि नेपाल की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि इस पर कोई विदेशी ताकत राज नहीं कर पाया। इसलिए, नेपाल कभी गुलाम नहीं हुआ और न ही किसी देश का उपनिवेश बना। नेपाल दक्षिण एशिया में स्थित एक देश है। यह एक बहुत ख़ूबसूरत दक्षिण एशियाई स्थलरुद्ध राष्ट्र है।

मलेशिया

Visa News: घूमने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इन देशों में भारतीयों को मिलेगी Visa-free एंट्री

मलेशिया (Malaysia) घूमने का सबसे अच्छा समय फरवरी से सितंबर के बीच है, हालांकि देश साल भर गर्म और आर्द्र रहता है, बीच-बीच में उष्णकटिबंधीय वर्षा भी होती है। पूर्वी तट पर गीला मौसम नवंबर और फरवरी के बीच होता है, जब पश्चिमी तट पर धूप, शुष्क मौसम होता है। मलेशिया भी भारतीयों के लिए फ्री वीजा एंट्री देता है।

लाओस

Visa News: घूमने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इन देशों में भारतीयों को मिलेगी Visa-free एंट्री

लाओस (Laos) में भी वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिलती है। लाओस भी घूमने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है आप कभी भी वहां जाकर घूम सकते है और वहां का आनंद ले सकते है।

इंडोनेशिया

Visa News: घूमने के शौकीनों के लिए बड़ी खबर, इन देशों में भारतीयों को मिलेगी Visa-free एंट्री

इंडोनेशिया (Indonesia) भारतीयों के पर्यटकों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा देता है जो 30 दिनों के लिए वैध होता है और इसे 30 दिनों तक बढ़ाया भी जा सकता है। वीज़ा को हर एक्सटेंशन के लिए शुल्क है।

Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *