डेली संवाद, जालंधर। Punjab Band: पंजाब बंद का असर ज्यादा नहीं दिख रहा है। फिर भी एतिहातन लोग सतर्कता बरत रहे हैं। बंद के लिहाज से जालंधर सबसे संवेदनशील शहर है। इसे देखते हुए कपूरथला चौक, रविदास चौक, बीएसएफ चौक, नकोदर चौक और BMC चौक पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
उधर, प्रदर्शनकारियों ने लंबा पिंड चौक और रामा मंडी में जाम लगा दिया है। यहां ईसाई समुदाय के लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं लुधियाना में जालंधर बाईपास पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा। ये सभी मणिपुर में हिंसा के खिलाफ पंजाब बंद के दौरान प्रदर्शन कर रहे हैं।
आपको बता दें कि वाल्मीकि, रविदासिया और ईसाई भाईचारे ने संयुक्त रूप से बंद की कॉल दी है। बंद की कॉल को देखते हुए सरकारी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्राइवेट स्कूल भी बंद रखे गए हैं। बंद समर्थकों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हाईवेज जाम कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज
पंजाब बंद के दौरान सिर्फ मेडिकल सुविधाओं जैसी एमरजेंसी सेवाओं को छूट रहेगी। बंद के दौरान जाम में एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और ऑन ड्यूटी मिलिट्री व्हीकल्स को नहीं रोका जाएगा। जालंधर और लुधियाना में बंद को लेकर प्रदर्शन शुरू हो गया है। रोडवेज बसें फिलहाल औपचारिक तौर पर बंद नहीं की गई है।