Punjab News: विदेश से बुरी खबर, जिंदा जले 2 पंजाबी युवक; घर में छाया मातम

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 205 शब्द|📅 25 Mar 2025

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के दो युवकों की विदेश में मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक हॉलैंड (Holland) में पंजाब के दो युवक जिंदा जल गए है। मृतकों की पहचान पवनजीत सिंह और पुनीत कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की एम्सटर्डम में एक रेफ्रिजरेटेड ट्रक के एक अन्य वाहन से टकरा जाने से दो पंजाबी युवकों की मौत हो गई।

पवनजीत की लापरवाही के कारण हुई घटना

जानकारी अनुसार भारी वाहन को पवनजीत सिंह (27) होशियारपुर बड़ी तेज रफ्तार से चला रहा था, जबकि एक युवक पुनीत कुमार उसके बगल वाली सीट पर बैठा था। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना पवनजीत की लापरवाही के कारण हुई है।

Punjab News: विदेश से बुरी खबर, जिंदा जले 2 पंजाबी युवक; घर में छाया मातम

हाईवे पर आगे चल रहे एक रेफ्रिजरेटर ट्रक से पीछे से टकरा गया। दुर्घटना के कारण वाहनों में आग लग गई और दोनों युवक जलकर मर गए। वहीं इस बीच, कैंटर का चालक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *