⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 145 शब्द|📅 26 Mar 2025
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब (Punjab) में गर्मी बढ़ने लगी है, लेकिन आज, बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने आज प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
कल औसत अधिकतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई, जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बठिंडा में सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से काफी अधिक है।
तापमान और बढ़ने की संभावना
आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। हालांकि अगले दिनों में तापमान 29 डिग्री पर ही रहेगा। आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे गर्मी सताने लगेगी।








