Jalandhar News: जालंधर के GTB नगर में स्कूल को नगर निगम ने भेजा नोटिस, रिहाइशी इलाके में बना स्कूल होगा सील

Daily Samvad
1 Min Read
GTB Nagar Jalandhar News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 190 शब्द|📅 26 Mar 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के श्री गुरु तेग बहादुर नगर (GTB Nagar) रिहाइशी इलाके में स्कूल (School) बनने की शिकायत इलाके के लोगों ने की है। इलाके के लोगों ने निगम कमिश्नर को शिकायत दी है कि रिहाइशी इलाके में स्कूल खोलने से लोग परेशान हैं, इस पर कार्रवाई की जाए। इस पर निगम ने स्कूल को नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

GTB Nagar Jalandhar
GTB Nagar Jalandhar

जालंधर (Jalandhar) जीटीबी नगर के अमित वधावन ने निगम कमिश्नर गौतम जैन को भेजी शिकायत में कहा है कि रिहाइशी इलाके जीटीबी नगर में UC Kindies International Kindergarten School खोल कर पूरे कालोनी के लिए परेशानी खड़ी कर दी गई है। इस पर कार्रवाई की जाए।

पढ़ें शिकायत

Jalandhar News: जालंधर के GTB नगर में स्कूल को नगर निगम ने भेजा नोटिस, रिहाइशी इलाके में बना स्कूल होगा सील

अमित वधावन की शिकायत पर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा को कार्रवाई के लिए भेजा है। एमटीपी ने एटीपी रविंदर कुमार को कार्रवाई के लिए आदेश जारी किया है। एटीपी रविंदर कुमार ने बताया कि स्कूल मालिक को 3 दिन को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद स्कूल को सील कर दिया जाएगा।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *