Punjab News: कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का तहे दिल से धन्यवाद किया

Muskaan Dogra
1 Min Read
The Food, Civil Supplies, and Consumer Affairs Minister Mr. Lal Chand Kataruchak
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए बजट में वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में 281 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और वित्त मंत्री का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब में ईको-टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में झज्जर बचोली वन्यजीव अभयारण्य के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीव सुरक्षा सुनिश्चित करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कटारूचक्क ने आगे कहा कि राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने और जैव विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए कई पहल की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 3 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जिनमें ट्यूबवेलों के आसपास 29 लाख पौधे शामिल हैं। इसके अलावा, पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देने के लिए वर्तमान वर्ष में 268 नानक बगीचे और 46 पवित्र वन स्थापित किए जा रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *