Jalandhar News: पादरी बजिंदर सिंह पर महिला ने लगाए यौन शोषण के आरोप, कोर्ट में सुनवाई आज

Muskaan Dogra
2 Min Read
Pastor Bajinder Singh
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर (Jalandhar) के पादरी बजिंदर सिंह पर बीते दिनों एक महिला द्वारा यौन शोषण का आरोप गया था जिसके बाद पादरी के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। इस मामले में आज एक नई अपडेट सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

खबर है कि आज महोली के कोर्ट में इस मामले को लेकर फैसला सुनाया जाएगा। बता दे कि मोहली की महिला ने पादरी बजिंदर सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था उसने बताया कि पादरी ने ताजपुर गांव में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विस्डम’ के पादरी बजिंदर सिंह ने जालंधर में गलत हरकत की थी।

पादरी महिला को भेजता था अश्लील मैसेज

इसके साथ ही पादरी ने महिला का नंबर लेकर उसको अश्लील मैसेज भेजता था और उसने महिला को अकेले केबिन में बिठाना शुरू कर दिया था यहां वहन पीड़ित महिला के साथ गलत हकरते करता था। जिसके बाद महिला ने पादरी बजिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

जीरकपुर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पादरी बजिंदर सिंह समेत कुल 7 लोगों पर केस दर्ज किया था। केस में पादरी के साथ अकबर भट्टी, राजेश चौधरी, सुच्चा सिंह, जतिंदर कुमार, सितार अली और संदीप उर्फ पहलवान को नामजद किया गया था। इस मामले में पादरी की पहले भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

महिला के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट की CCTV फुटेज वायरल
जालंधर में ईसाई धर्म प्रचारक के दफ्तर में महिला और युवक से मारपीट

बता दे पादरी का बीते रविवार को भी एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें बजिंदर सिंह अपने ऑफिस में एक महिला के साथ मारपीट कर रहा था। वह पहले महिला के मुंह पर काफी फेंक देता और फिर बाद में महिला को थप्पड़ मारता दिखाई देता है। ये वीडियो उसके चंडीगढ़ के ऑफिस का बताया गया था।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *