Punjab News: जालंधर से सटे शहर में लगा नूडल्स का लंगर, लोगों ने जमकर खाया, 17 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 29 Mar 2025

डेली संवाद, होशियारपुर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) से सटे जिला होशियारपुर (Hosiarpur) के बीनेवाल गांव में एक मंदिर में आयोजित लंगर में खाना खाने के बाद 10 बच्चों सहित करीब 17 लोग बीमार हो गए। पेट में ऐंठन और उल्टी की शिकायत के बाद, उन्हें पहले बीनेवाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। उसके बाद सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने लंगर में बंट रहे नूडल्स को खाया था। सभी को इलाज के लिए गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख ने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

Hospital
Hospital

लंगर में खाया था नूडल्स

मिली जानकारी के मुताबिक गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में लंगर में नूडल्स खाने से 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। नूडल्स खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

Punjab News: जालंधर से सटे शहर में लगा नूडल्स का लंगर, लोगों ने जमकर खाया, 17 लोग बीमार, सभी अस्पताल में भर्ती
tips

नूडल्स की जांच शुरू

अस्पताल के डॉ. अमित ने बताया कि बच्चों का उपचार जारी है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.पवन कुमार शगोत्रा व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जतिंदर भाटिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। नूडल्स कहां से मंगवाए थे और कैसे तैयार किए गए थे, इसका पता किया जा रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *