Punjab News: पंजाब सरकार ने इन परिवारों के अकाउंट में भेजे 51 हजार रुपये, पढ़े कहीं आपका भी नाम तो नहीं है शामिल

Muskaan Dogra
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 29 Mar 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा चलाई जा रही आशीर्वाद योजना के तहत अनुसूचित जाति के लाभार्थी परिवारों के लिए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। यह घोषणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान आशीर्वाद योजना के तहत 12 जिलों से प्राप्त 3922 आवेदनों पर कार्रवाई करते हुए 20 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत निम्न आय वर्ग के परिवारों से संबंधित कन्या के विवाह के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

12 जिलों के लाभार्थियों के लिए राशि जारी

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि जिन 12 जिलों के लाभार्थियों के लिए राशि जारी की गई है, उनमें अमृतसर के 1476, बरनाला के 56, फरीदकोट के 111, फिरोजपुर के 389, श्री फतेहगढ़ साहिब के 84, फाजिल्का के 188, कपूरथला के 216, लुधियाना के 767, मानसा के 96, श्री मुक्तसर साहिब के 152, रूपनगर के 89 और एस.बी.एस. नगर के 298 लाभार्थी शामिल हैं।

पंजाब का स्थायी निवासी होना अनिवार्य

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता का पंजाब का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। साथ ही, परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए और आवेदनकर्ता अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित होना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत एक परिवार की दो बेटियां लाभार्थी हो सकती हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार ने इन परिवारों के अकाउंट में भेजे 51 हजार रुपये, पढ़े कहीं आपका भी नाम तो नहीं है शामिल

उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को वित्तीय सहायता डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, ताकि पूरी पारदर्शिता और त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके। डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार समाज के निम्न आय वर्ग, अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *