Jalandhar News: जालंधर में तारा पैलैस के संचालकों पर दर्ज होगी FIR, निगम अफसर ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 30 Mar 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के कमिश्नर गौतम जैन (Gautam Jain, IAS) ने 120 फुटी रोड पर स्थित तारा पैलैस (Tara Palace) के मालिकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के लिए पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिखी है। आरोप है कि तारा पैलेस के संचालकों ने निगम द्वारा लगाई गई सील को तोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के एमटीपी इकबालप्रीत सिंह रंधावा द्वारा नगर निगम की सील तोड़ने को लेकर एडिशनल कमिश्नर राकेश सिंह को रिपोर्ट सौंपी।

Jalandhar's Tara Palace sealed
Jalandhar’s Tara Palace sealed

इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी लिख कर तारा पैलेस के संचालक जसवीर सिंह पुत्र साधू सिंह और जगजोत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी बस्ती मिट्ठू के खिलाफ एफआईआई दर्ज करवाने को कहा गया है।

पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र

Jalandhar News: जालंधर में तारा पैलैस के संचालकों पर दर्ज होगी FIR, निगम अफसर ने पुलिस कमिश्नर को लिखी चिट्ठी

तीन बार तोड़ी गई सील

जानकारी के मुताबिक 120 फुटी रोड पर तारा पैलेस अवैध रूप से बना है। इसे लेकर नगर निगम ने कई बार नोटिस भेजा। इसके बाद तीन बार इस पैलेस को सील किया, लेकिन पैलेस संचालकों द्वारा हर बार सील तोड़ दी गई। जिससे नगर निगम ने अब एफआईआर की सिफारिश की है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *