⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 163 शब्द|📅 31 Mar 2025
डेली संवाद, कनाडा। Canada News: विदेश से आए दिन पंजाब (Punjab) के लोगों की मौत की खबर सामने आती रहती है। ऐसे ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि रोजी रोटी कमाने विदेश गए युवक की मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के युवक की कनाडा (Canada) में मौत हो गई है। मृतक की पहचान जसकरल सिंह (26) के रूप में हुई है जोकि पंजाब के जिला अमृतसर का रहने वाला बताया जा रहा है उसकी दिल का दौरा पड़ने से 21 मार्च को मौत हो गई।

परिवार का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
जिसके बाद 28 मार्च की सुबह उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जिसका अंतिम संस्कार उसके सभी रिश्तेदारों ने गांव के श्मशान घाट में किया। बेटे की मौत से घर में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।








