Punjab News: आप नेताओं की सिख जत्थेबंदियों से अपील- गुरपतवंत पन्नू को किया जाए धर्म से निष्कासित

Muskaan Dogra
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खालिस्तानी समर्थक गुरपतवंत पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में किए गए गलत टिप्पणी की आप नेताओं ने सख्त निंदा की है। आप नेताओं ने कहा कि पन्नू जानबूझकर अक्सर भड़काऊ बयान देता है क्योंकि नफरत फैलाना ही उसका व्यवसाय है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

बुधवार को फिरोजपुर में आप विधायक फौजा सिंह सरारी, रणबीर सिंह भुल्लर, रजनीश कुमार दहिया और विधायक नरेश कटारिया ने गुरपतवंत पन्नू के मुद्दे पर सामूहिक रूप से एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया।

शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे

मीडिया को संबोधित करते हुए विधायक फौजा सिंह सरारी ने कहा कि पन्नू जैसे कुछ शरारती तत्व पंजाब की अमन- शांति को भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन आप सरकार उनके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। हम डटकर ऐसे लोगों का मुकाबला करेंगे और उसे मुंहतोड़ जवाब देंगे।

बाबा साहब किसी एक जाति या धर्म के नहीं

आप नेता ने कहा की बाबा साहब अंबेडकर किसी एक जाति या धर्म के नहीं हैं। वह पूरे देश के हैं और उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम मनाई जाती है। इसलिए यह बयान सिर्फ पंजाब के लोगों को भड़काने के लिए दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और वह बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान की बदौलत संभव हो सका है।

उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि गुरपतवंत पन्नू जैसे लोग समाज के दुश्मन है। ऐसे लोग किसी के सगे नहीं होते। इसलिए उसकी बातों पर ध्यान न देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पन्नू को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो पंजाब आकर यह बात बोलो, बाहर बैठकर यहां के नौजवानों को भड़काने की कोशिश मत करो।

पंजाब का भाईचारा बहुत मजबूत

विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब का भाईचारा बहुत मजबूत है। यह कभी नहीं टूटने वाला। गुरपतवंत पन्नू को सिख धर्म के बारे में नहीं पता है। हमारे गुरुओं ने हमें ‘सरबत दा भला’ का पाठ पढ़ाया है और सभी लोगों को एक समान माना है। गुरु गोविंद सिंह जी ने तो दलित भाईचारे के लोगों को ‘रंगरेटे गुरु के बेटे’ कहा है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *