Jalandhar News: जालंधर के रेलवे स्टेशन पर लगी भयानक आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 10 Apr 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर जालंधर (Jalandhar) रेलवे स्टेशन से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर रेलवे स्टेशन के पास भयानक आग गई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे के सिग्नल स्टोर में गुरुवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग लगने के बाद स्टेशन में हड़कंप मच गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। गनीमत यह रही कि घटना के वक्त गोदाम के अंदर कोई भी मौजूद नहीं था, जिससे किसी जनहानि का नुकसान नहीं हुआ।

Jalandhar News: जालंधर के रेलवे स्टेशन पर लगी भयानक आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

बताया जा रहा है कि गोदाम में केमिकल और प्लास्टिक से बना सामान रखा गया था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली और लपटें ऊंची उठने लगीं। फिलहाल आग लगने की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या किसी ज्वलनशील सामग्री के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *