डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पंजाब (Punjab) के पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया (Manoranjan Kalia) के घर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। एनआईए (NIA) ने इस मामले में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मेरठ से 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इससे फिलहाल एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, आज जालंधर में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav, IPS) ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
उधर, NIA द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सैदुल अमीन के रूप में हुई है। जिसको केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हालांकि केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस की टीमें लगातार टच में थीं। बता दें कि आरोपी के विदेश में बैठे आतंकियों के साथ लिंक मिले हैं।
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
जालंधर पहुंचे पंजाब (Punjab) पुलिस के डीजीपी गौरव यादव प्रेस कांफ्रेंस कर दावा किया है कि केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने ये गिरफ्तार की है। हालांकि हमले के बाद से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर थीं और इस केस पर काम करना शुरू कर चुकीं थी।
डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी मुख्य केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं।
ई-रिक्शा पर आए युवकों ने ग्रेनेड से किया हमला
आपको बता दें कि किराये पर लिए गए ई-रिक्शा पर आए आरोपियों ने पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर 7-8 अप्रैल की दरमियानी रात को करीब 1.03 बजे हैंड ग्रेनेड फेंका था। सारे घटनाक्रम का सीसीटीवी सामने आया था। घटना के वक्त पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया अपने घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे।
जालंधर पुलिस ने 12 घंटे में ग्रेनेड फेंकने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों की पहचान रविंदर कुमार निवासी सुभाना रोड, गढ़ा (जालंधर) और सतीश उर्फ काका उर्फ लक्का निवासी भार्गव कैंप (जालंधर) के रूप में हुई थी। दोनों की पूछताछ के बाद पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।