Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित, मुख्यमंत्री योगी ने जताई प्रसन्नता

Daily Samvad
3 Min Read
राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

डेली संवाद, अयोध्या। Ayodhya: अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण ने सोमवार को एक और ऐतिहासिक पड़ाव पार कर लिया। ब्राह्मणों की उपस्थिति में वैदिक विधि-विधान के साथ मुख्य शिखर पर कलश स्थापित किया गया। यह पवित्र कार्य सुबह 9:15 बजे शुरू हुआ और 10:30 बजे शिखर पर कलश की स्थापना पूरी हुई।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस अवसर पर अयोध्या (Ayodhya) में उत्सव का माहौल रहा और स्थानीय लोगों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया। राम मंदिर के निर्माण और अयोध्या के कायाकल्प से न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि पूरे देश में रामभक्ति की लहर और मजबूत हो रही है।

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित
राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि वैशाखी और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जन्म जयंती के शुभ अवसर पर यह कार्य संपन्न हुआ। अब मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वजदंड स्थापना की प्रक्रिया शुरू होगी। मंदिर निर्माण प्रगति पर है।

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित
राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि राम मंदिर का निर्माण न केवल आध्यात्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा की अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण देशवासियों की आस्था और संकल्प का परिणाम है। यह भारत की सनातन संस्कृति को विश्व पटल पर और सशक्त करेगा।

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित
राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

जल्द होगी मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा

CM योगी ने ट्रस्ट और निर्माण कार्य से जुड़े सभी लोगों की सराहना की और इसे ‘नए भारत’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अयोध्या को विश्वस्तरीय तीर्थस्थल बनाने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। सड़क, रेल और हवाई संपर्क के साथ-साथ पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।

राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित
राम मंदिर के मुख्य शिखर पर कलश स्थापित

चंपत राय ने जानकारी दी कि मंदिर परिसर से अब निर्माण मशीनें हटाई जाएंगी। प्रथम तल पर राजा राम, परकोटे और सप्तऋषियों के मंदिरों में मूर्तियों की प्रतिष्ठा का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। मंदिर का निर्माण कार्य निर्धारित समय पर आगे बढ़ रहा है, जिससे भक्तों में उत्साह है।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Punjab Pakistan Border: पंजाब बॉर्डर के इलाकों में स्थिति सामान्य, घर लौटने लगे लोग, CM भगवंत मान घा... Weather Update: पंजाब के 10 जिलों में अलर्ट जारी, मौसम विभाग ने की सावधानी बरतने की अपील India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब के बॉर्डर से सटे इलाकों में अभी भी रेड अलर्ट, अम... Jalandhar News: जालंधर में कोई खतरा नहीं, घर में रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें, पढ़ें डीसी का संदेश India Pakistan War Action: पाकिस्तान ने तोड़ा सीज फायर, पंजाब-राजस्थान और जम्मू कश्मीर में कई धमाके,... Jalandhar News: जालंधर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक व्यक्ति को लगी गोली, इलाके में मचा हड़कंप Jalandhar News: पूर्वांचल विकास महासभा के चेयरमैन और कांग्रेस के जिला उप प्रधान दीनानाथ ने श्रमिकों ... Punjab News: चुनाव आयोग द्वारा सीपीआई के प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श Jalandhar News: जालंधर में पाबंदियों को लेकर डीसी का नया आदेश जारी, पढ़ें बड़ी खबर Indo-Pak War: भारत और पाकिस्तान के बीच सीज फायर की घोषणा, अमेरिका के प्रेसीडैंट डोनाल्ड ट्रंप ने किय...