Punjab News: रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस ब्यूरो द्वारा सिपाही गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Vigilance Bureau Punjab) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के दौरान मंगलवार को सी.आई.ए.-2 स्टाफ, अमृतसर में तैनात सिपाही आदर्शदीप सिंह को 60,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी सिपाही ने अपने पड़ोसी कृष्ण कुमार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज न करने के बदले 60,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उसका पड़ोसी कृष्ण कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई के कारण वह सुधर गया और अब वह एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है।

पहले ले चुका 50,000 रुपये

सीआईए-2, अमृतसर के पुलिस मुलाजिमों ने कृष्ण कुमार के घर छापा मारा था, लेकिन वहां से उन्हें कुछ भी अवैध नहीं मिला। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि उक्त पुलिस मुलाजिम इस संबंध में रिश्वत के तौर पर पहले ही 50,000 रुपये ले चुका है और बाकी राशि की मांग कर रहा है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके उपरांत उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *