Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने “एंब्रेसिंग हिस्ट्री, सेलिब्रेटिंग डायवर्सिटी” के साथ मनाया ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 18 Apr 2025

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स की पाँचों ब्रांचों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड व कपूरथला रोड) ने आज संयुक्त रूप से यूनाइटेड नेशंस की थीम “एंब्रेसिंग हिस्ट्री,सेलिब्रेटिंग डायवर्सिटी” के तहत ‘वर्ल्ड हेरिटेज डे’ मनाया। इस अवसर पर समावेशी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व को पुनः स्थापित किया गया। जैसा कि सतत विकास लक्ष्य 4 (एसडीजी 4) में उल्लेखित है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

कक्षा 1 से 10 तक के छात्रों ने विभिन्न रचनात्मक व डिजिटल-साक्षरता से प्रेरित गतिविधियों में भाग लिया, जिसने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत कर दिया। दिवस समारोह के मुख्य आकर्षण : कक्षा I-III: “हमारा देश, हमारी शान – इनक्रेडिबल इंडिया”: नन्हे विद्यार्थियों ने भारत के स्मारकों, त्योहारों और लोक परंपराओं को दर्शाने वाले रंगीन पावरपॉइंट स्लाइड शो देखे।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने “एंब्रेसिंग हिस्ट्री, सेलिब्रेटिंग डायवर्सिटी" के साथ मनाया 'वर्ल्ड हेरिटेज डे'

डिजिटल साक्षरता और साइबर सुरक्षा क्लब के पीयर एजुकेटर्स ने यह दिखाने के लिए एक लघु वीडियो प्रेजेंटेशन और पीपीटी प्रस्तुत की कि डिजिटल टूल्स का प्रयोग किस प्रकार से जिम्मेदारीपूर्वक विरासत को संरक्षित और प्रचारित करने में किया जा सकता है। कक्षा IV-V के छात्रों ने वर्चुअल स्मारक यात्रा : विशेष वीडियो क्लिप्स के माध्यम से छात्रों ने ताजमहल, लाल किला और हम्पी जैसे ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा की। पियर एजुकेटर्स ने प्रत्येक साइट के इतिहास, वास्तुशिल्प चमत्कारों और यात्रा संबंधी जानकारी का लाइव वर्णन किया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने “एंब्रेसिंग हिस्ट्री, सेलिब्रेटिंग डायवर्सिटी" के साथ मनाया 'वर्ल्ड हेरिटेज डे'

कक्षा VII-VIII के छात्रों के लिए एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया था। छात्रों को उनके मेंटर्स के साथ “जंग-ए-आज़ादी” जैसे ऐतिहासिक स्थल की यात्रा पर ले जाया गया, जहाँ उन्होंने इस स्थान के ऐतिहासिक महत्व को जानने के लिए एक गाइडेक वॉक-थ्रू में भाग लिया। विश्व धरोहर स्थलों, भारतीय सांस्कृतिक तथ्यों और संरक्षण उपायों पर आधारित एक रोचक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई‌। विजेताओं को “हेरिटेज चैंपियंस” का खिताब दिया गया और उन्हें विशेष प्रमाण पत्रों से सम्मानित किया गया।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *