⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 121 शब्द|📅 19 Apr 2025
डेली संवाद,जालंधर। Innocent Hearts: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा (NTA) 2025 में आयोजित जेईई मेन्स 2 परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों का में एनटीए स्कोर उत्कृष्ट रहा।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
एकमबीर ने 99.82 पर्सेंटाइल प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया, जबकि अर्पित गुप्ता ने 99.79, जयंत गुप्ता ने 99.29, सूर्यांश बक्शी ने 98.10, अजितेश ने 96.99 तथा अक्षत जैन ने 93.11 पर्सेंटाइल प्राप्त किए।
इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








