डेली संवाद, फिरोजपुर। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के फिरोजपुर से सामने आ रही है। खबर है कि फिरोजपुर में गोलियां चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में बीती रात 11 बजे के करीब गोलियां चली है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर शहर की मल्लवाल रोड पर स्थित ज्ञानी आइसक्रीम पार्लर पर यह गोलियां चली है। इस गोलीबारी में एक महिला सहित 2 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना आइसक्रीम खाने को लेकर हुई। दरअसल आइसक्रीम देने में हुई देरी को लेकर दुकानदार व ग्राहक के बीच तकरार हो गई और देखते ही देखते यह तकरार कब गोलीबारी में बदल गई इस बात का पता ही नहीं चला।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
गोलीबारी में आइसक्रीम खाने आए परिवार की एक महिला व आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस द्वारा जानकारी मिली है कि यह घटना आइसक्रीम देरी को लेकर हुई थी बाकि अभी मामले की जांच की जा रही है।