डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि 1 नवंबर को लुधियाना में होने वाली बहस का शीर्षक ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस बहस में पंजाबियों को खुला निमंत्रण दिया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
सीएम मान ने कहा है कि 1 नवंबर को दोपहर 12 बजे पंजाब की प्रमुख राजनीतिक पार्टियां अपना पक्ष रखेंगी। वहीं प्रत्येक राजनीति दल को 30 मिनट का समय मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने इसको लेकर ट्विटर पर एक ऐलान किया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
उन्होंने कहा कि “लुधियाना में 1 नवंबर को होने वाली डिबेट का नाम होगा ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ दोपहर 12 बजे पंजाब की मुख्य राजनीतिक पार्टियां जो अब तक सत्ता में रही अपना पक्ष रखेंगी। हर पार्टी को 20 मिनट का समय मिलेगा प्रोफेसर निर्मल जौड़ा जी मंच का संचालन करेंगे। पंजाबियों को खुला निमंत्रण, ‘पंजाब मंगदा जवाब’।”
ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿਖੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਡਿਬੇਟ ਦਾ ਨਾਮ ਹੋਵੇਗਾ “ ਮੈਂ ਪੰਜਾਬ ਬੋਲਦਾ ਹਾਂ “ ਦੁਪਿਹਰ 12 ਵਜੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮੁੱਖ ਸਿਆਸੀ ਧਿਰਾਂ ਜੋ ਹੁਣ ਤੱਕ ਸੱਤਾ ਚ ਰਹੀਆਂ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਣਗੀਆਂ.ਹਰੇਕ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ 30 ਮਿੰਟ ਦਾ ਸਮਾਂ ਮਿਲੇਗਾ.ਪ੍ਰੋ ਨਿਰਮਲ ਜੌੜਾ ਜੀ ਮੰਚ ਸੰਚਾਲਨ ਕਰਨਗੇ..ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਖੁੱਲਾ ਸੱਦਾ
“ਪੰਜਾਬ ਮੰਗਦਾ ਜਵਾਬ”— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 26, 2023