Weather Update Punjab: पंजाब में कल से 8 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Weather Update Punjab: पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के सुस्त पड़ गया है। जिससे अधिकतम ताममान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला। प्रदेश में तापमान फिलहाल सामान्य से तकरीबन 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार से पंजाब (Punjab) में पारा बढ़ना शुरू होगा। तीन दिनों तक हीट-वेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इसके बावजूद, तापमान राज्य के सामान्य औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है। राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बठिंडा में दर्ज किया गया।

Heatwave Weather
Heatwave Weather

मालवा के 8 जिले होंगे प्रभावित

मौसम विभाग ने 23 से 25 अप्रैल तक पंजाब में हीट-वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इसका अधिक असर राजस्थान से सटे जिलों में अधिक देखने को मिलेगा। 23 अप्रैल की ही बात करें तो राज्य के मालवा के 8 जिले फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, फरीदकोट, मोगा, बठिंडा, मानसा और बरनाला में ये अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Update
Weather Update

पंजाब के शहरों में आज का मौसम

  • अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 22 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 22 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 23 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 25 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
  • मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 27 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।


















Leave a Comment