Punjab News: पंजाब में हथियार तस्करी गिरोह का भांड़ाफोड़, 5 अवैध पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 210 शब्द|📅 22 Apr 2025

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: पंजाब (Punjab) में पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करों और बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर (Amritsar)  की टीम ने हथियार तस्करी गिरोह के मॉड्यूल का भांडा फोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान लुधियाना (Ludhiana) के रहने वाले गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी के रूप में हुई है।

https://x.com/DGPPunjabPolice/status/1914505589159342384

वहीं आरोपी से पुलिस ने कुल 5 अवैध हथियार सहित अन्य सामान बरामद किया है। इस बात की जानकारी पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा जानकारी साझा की गई है। गुरी वह गुरलाल सिंह और विपुल शर्मा के निर्देशों पर काम कर रहा था। दोनों वर्तमान में USA में रह रहे हैं। जो इस नेटवर्क के प्रमुख संचालक हैं।

2022 में भाग गया था USA

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गुरविंदर सिंह, हरदीप सिंह का साला है। जो एक बड़े ड्रग तस्कर गिरोह को चलाता था। 2020 के STF मामले में गिरफ्तार होने के बाद 2022 में USA भाग गया था। इसे लेकर पुलिस द्वारा अमृतसर एसएसओसी में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *