Gauri Khan: मुश्किलों में शाहरुख खान की पत्नी का रेस्टोरेंट, लगा ये बड़ा आरोप; सपोर्ट में उतरे ये फेमस शेफ

Mansi Jaiswal
4 Min Read
Shahrukh Khan's Wife Gauri's Restaurant In Controversy

डेली संवाद, मुंबई। Gauri Khan: शाहरुख खान की पत्नी और इंटीरियर डिजाइनर गौरी खान का रेस्टोरेंट टोरी (Torri) बीते कुछ समय पहले विवादों में आ गया। विवाद की वजह ये रही कि एक इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेव ने दावा किया कि रेस्टोरेंट में लोगों को नकली पनीर परोसा जा रहा है। उन्होंने पनीर को नकली प्रूव करने के लिए टेस्ट भी किया था। विवादों के बीच अब पॉपुलर शेफ विकास खन्ना (Vikas Khanna) गौरी के सपोर्ट में उतरे हैं। उनका कहना है कि इन्फ्लूएंसर का दावा पूरी तरह बेबुनियाद है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

शेफ विकास खन्ना ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक तस्वीर शेयर कर लिखा है, मैं कई दशकों से कुकिंग और फूड साइंस पर काम कर रहा हूं। मैंने आज तक इतनी बेबुनियाद मिस इंफॉर्मेशन नहीं देखी। एक यूट्यूबर खुद को फूड साइंटिस्ट बता रहा है। आयोडीन आलू, चावल, ब्रेड, कॉर्नफ्लोर और केले पर रिएक्ट कर रंग बदलता है। इन सामग्री के इस्तेमाल में क्रॉस कंटेमिनेशन भी हो सकता है। ये बहुत डरावना है कि बिना क्वालिफिकेशन वाले लोगों को संजीदगी से लिया जा रहा है।

Benefits of Paneer
Paneer

रेस्टोरेंट ने भी दी थी दावे पर सफाई

इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेव का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई में स्थित गौरी खान के रेस्टोरेंट के ऑफिशियल पेज से दावे पर सफाई दी गई थी। कमेंट में रेस्टोरेंट की तरफ से लिखा गया, आयोडीन स्टार्च की मौजूदगी को दर्शाता है पनीर की शुद्धता को नहीं। रेसिपी में सोया बेस्ड इंग्रीडिएंट्स हैं, इस वजह से ये नतीजा एक्पेक्टेड है। हम अपने पनीर और इंग्रीडिएंट्स की शुद्धता पर कायम हैं।

इन्फ्लुएंसर ने डिलीट किया वीडियो

विवाद बढ़ने के बाद इन्फ्लुएंसर सार्थक सचदेव ने वो वीडियो डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने रेस्टोरेंट पर संगीन आरोप लगाए थे। वीडियो में उन्होंने गौरी खान ही नहीं बल्कि सेलेब्स शिल्पा शेट्टी, विराट कोहली के रेस्टोरेंट के पनीर की भी टेस्टिंग की थी।

सेलेब्स की पसंदीदा जगह है टोरी, देखिए तस्वीरें-

Shahrukh Khan's Wife Gauri's Restaurant In Controversy
Tori is the favorite place of celebs

ये सेलेब्स भी हैं रेस्टोरेंट के मालिक

कंगना रनोट: कंगना रनोट ने मनाली में रेस्टोरेंट खोला है। वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को इसका उद्घाटन हुआ है। एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट का नाम द माउंटेन स्टोरी रखा है।

प्रियंका चोपड़ा: प्रियंका चोपड़ा ने साल 2021 में न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है। प्रियंका के रेस्टोरेंट का नाम सोना है जहां इंडियन फूड मिलता है।

आशा भोसले: लीजेंड्री सिंगर आशा भोसले के दुबई, कुवैत और बर्मिंघम में लग्जरी रेस्टोरेंट हैं, जिसका नाम वफी मॉल है। उनके रेस्टोरेंट में भारतीय व्यंजन मिलते हैं। हॉलीवुड एक्टर टॉप क्रूज भी आशा के रेस्टोरेंट जा चुके हैं।

शिल्पा शेट्टी: शिल्पा शेट्टी का मुंबई के वर्ली इलाके में बेस्टियन चेन नाम का एक रेस्टोरेंट है।

सुष्मिता सेन: बंगाली ब्यूटी सुष्मिता सेन मुंबई में बंगाली मौजीक किचन रेस्टोरेंट की मालकिन हैं। इस रेस्टोरेंट की खासियत बंगाली खाना है।

बॉबी देओल: आश्रम एक्टर बॉबी देओल का मुंबई के अंधेरी इलाके में सम प्लेस एल्स नाम का एक रेस्टोरेंट है। ये एक इंडो-चाइनीज रेस्टोरेंट है।

सुनील शेट्टी: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी मिसचीफ डाइनिंग बार के मालिक हैं।

अर्जुन रामपाल: एक्टर अर्जुन रामपाल दिल्ली के एक 5 स्टार होटल के डिस्कोथेक के मालिक हैं। यहां एक लाउंज और क्लब भी है।

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
GST Bogus Billing: पंजाब में GST की चोरी, सरकार को 2.77 करोड़ का चूना लगाया, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर... Punjab News: शहर के मशहूर होटल में पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेलते 11 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, 2.19 ला... Punjab News: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, इस अफसर को किया सस्पैंड, जाने वजह Jyoti Malhotra Youtuber: कौन है YouTuber ज्योति मल्होत्रा? पाकिस्तानी अफसर दानिश से क्या है संबंध? क... Punjab News: पंजाब पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय नारको तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; 10.2 किलोग्राम हेरोइन ... Operation Seal-13: पंजाब पुलिस ने 92 एंट्री/एग्जिट पॉइंट्स किए सील, जाने वजह Punjab News: मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी निवास स्थान पर 10वीं और 12वीं कक्षा के अव्वल विद्यार्थियों ... Punjab News: पंजाब पुलिस अधिकारियों का सस्पेंशन ऑर्डर रद्द, पढ़ें पूरी खबर Punjab News: पंजाब में पुलिस का छापा, जहरीली शराब बनाने वाली महिला गिरफ्तार Punjab News: शहर में तीन दिन तक बंद रहेंगी दुकानें, जाने कौन-सी और क्यों