डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के नीटू शटरांवाला पर पार्टी फंड में घोटाले का आरोप लगा है। आरोप भी 500 रुपए हड़पने का लगा है। बेगमपुरा सांझा फ्रंट के राष्ट्रीय प्रधान सुच्चा सिंह ने ये आरोप नीटू शटरांवाला पर लगाया है। इसी पार्टी में नीटू राष्ट्रीय उप प्रधान हैं। ये आरोप लगाकर सुच्चा सिंह ने नीटू को पार्टी से निष्कासित कर दिया था।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इस कार्रवाई के बाद नीटू शटरांवाला मीडिया के सामने आया है। नीटू ने कहा है कि सुच्चा सिंह के खाते में पार्टी का फंड आता है। उन्होंने 500 रुपए जो लिए हैं, वह किसी को उधार दिया, वह अपना उधार उतार कर गया। नीटू ने कहा कि सुच्चा सिंह झूठे हैं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में महिला के साथ तांत्रिक ने कर डाला ये ‘कांड’
आपको बता दें कि नीटू शटरांवाला अपने उटपटांग हरकतो के कारण सोशल मीडिया में बने रहते हैं। नीटू ने कौंसलर, विधायक और सांसदी का चुनाव भी लड़ा है। यही नहीं, नीटू शटरांवाला कुछ पंजाबी फिल्मों और अलबम में भी काम कर चुका है।