Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा का प्रयास रंग लाया, कई साल बाद मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव के लोगों को मिला रास्ता

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 28 Apr 2025

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (Jalandhar Improvement Trust) की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा (Rajwinder Kaur Thiara) के प्रयासों से आज मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव के अलाटियों को रास्ता मिल गया। पिछले कई साल से मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव के अलाटियों को रास्ता नहीं मिलने से ये लोग परेशान थे। रास्ता मिलने के बाद आज अलाटियों ने राजविंदर कौर थियाड़ा का धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जालंधर (Jalandhar) के मास्टर गुरबंता सिंह एन्क्लेव के निवासियों की लंबे समय से रास्ते की मांग थी। जिससे राजविंदर कौर थियाड़ा ने पूरा कर दिया। आज मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव में राजविंदर कौर थियाड़ा अपने अधिकारियों के साथ पहुंची और रास्ते की पैमाइश करवा कर लोगों को बड़ी राहत दी।

Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा का प्रयास रंग लाया, कई साल बाद मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव के लोगों को मिला रास्ता

मार्ग खुलने से आवंटियों को राहत मिली

राजविंदर कौर थियाड़ा के प्रयास से मार्ग खुलने से आवंटियों को राहत मिली है। वहीं ट्रस्ट को कोर्ट केस में राहत मिली है और अब ट्रस्ट द्वारा मार्ग खोल दिया गया है। यह मार्ग निजी निजी योजना की दीवार के अंदर बनाया गया था, जिसे अब चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा की पहल से आवंटियों के लिए खोल दिया गया है।

Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा का प्रयास रंग लाया, कई साल बाद मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव के लोगों को मिला रास्ता

चेयरपर्सन थियाडा का धन्यवाद

इस योजना को मंजूरी मिलने से ट्रस्ट में लंबित लगभग 150 मामले समाप्त हो जाएंगे। राजविंदर कौर थियाड़ा ने अफसरों को आदेश दिया है कि जल्द ही इस रोड को बनाया जाए। इस अवसर पर ट्रस्ट के ईओ राजेश चौधरी, आप नेता काकू आहलूवालिया, ट्रस्ट इंजीनियर व अन्य उपस्थित थे।

Jalandhar News: जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा का प्रयास रंग लाया, कई साल बाद मास्टर गुरबंता सिंह एंक्लेव के लोगों को मिला रास्ता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *