Jalandhar News: भगवान श्री परशुराम जी ने अन्याय, अत्याचार और बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी: मोहिंदर भगत

Daily Samvad
2 Min Read
Lord Shri Parshuram Ji fought against injustice
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: श्री परशुराम भवन बस्ती गुजा जालंधर में श्री ब्राह्मण सभा द्वारा, भगवान परशुराम जयंती बड़ी श्रद्धा से मनाई गई। इस समागम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत (Mohinder Bhagat) मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उन्हें विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

इस अवसर पर श्री मोहिंदर भगत ने सभी को भगवान श्री परशुराम (Lord Shri Parshuram Ji) जयंती की बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने अन्याय, अत्याचार और बुराइयों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, आज समय आ गया है कि हम भी उसी प्रकार समाज की बुराइयों के खिलाफ लड़ें।

ये रहे उपस्थित

उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज ने देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है तथा देश की दिशा व दशा सुधारने में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमें श्री परशुराम से प्रेरणा लेते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार रहना होगा।

इस अवसर पर ब्राह्मण सभा से विपन शर्मा, रामपाल शर्मा, प्रोफेसर योगराज, अजय शर्मा, करण शर्मा, उन्नति प्रकाश शर्मा, पवन प्रभाकर, मधु शर्मा, रमेश शर्मा बिल्लू, ओम प्रकाश शर्मा, स्वतंत्र शर्मा, मुकेश, पूजा शर्मा, श्रीमती सरोज शर्मा, विपीन योद्धा समिति, मान राज शर्मा हिंदी, मनमोहन योद्धा समिति

मनमोहन शर्मा, मास्टर अशोक शर्मा, वेद प्रकाश भारद्वाज, अरुण हांडा, अनिल शर्मा काला, अश्विनी बोदल, ध्रुव मोदगिल, सुनील शर्मा, शशि शर्मा, सरोज शर्मा, पूनम मेहता, लक्की शर्मा, सुमित शर्मा, दर्शन शर्मा, बासु छिब्बर एवं बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *