Jalandhar News: निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप

Daily Samvad
2 Min Read
निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) में सफाई कामों में घोटाले की खबर उजागर होने के बाद आज सुबह अचानक स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह जालंधर में औचक निरक्षण करने पहुंच गए। निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और अफसरों से पूछताछ की।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

पंजाब (Punjab) के स्थानीय निकाय मंत्री रवजोत सिंह ने आज सुबह जालंधर (Jalandhar) में औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने शहर के कई स्थानों पर जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। कई स्थानों पर सफाई कामों को लेकर मंत्री नाराज दिखे। उन्होंने निगम कमिश्नर को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।

निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप
निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप

मेयर और कमिश्नर भी थे साथ

जालंधर शहर का औचक निरीक्षण करने के बाद मंत्री रवजोत सिंह ने मेयर वनीत धीर, डीसी डा. हिमांशु अग्रवाल और नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन समेत नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मंत्री ने साफ कहा है कि सफाई कामों में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्ऱवाई होगी।

निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप
निकाय मंत्री रवजोत सिंह सुबह पहुंचे जालंधर, कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया, अफसरों में मचा हड़कंप

निगम के कामों में पारदर्शिता

मंत्री रवजोत सिंह ने कहा है कि नगर निगम के कामों में पारदर्शिता होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम के कामों की समीक्षा करते हुए कहा कि कई काम पेंडिंग हैं, जिससे सरकार की किरकिरी होती है, उन्होंने निगम अधिकारियों से कहा कि सभी काम तय समय में होना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *