Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, AG ऑफिस के 111 लॉ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया, चंडीगढ़ में 84 नई नियुक्तियां

Daily Samvad
2 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 301 शब्द|📅 01 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार ने एडवोकेट जनरल (एजी) कार्यालय में विभिन्न लॉ अधिकारियों की नियुक्ति और पहले से नियुक्त अधिकारियों के कार्यकाल के विस्तार की घोषणा की है। ये अधिकारी पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार की ओर से कानूनी मामलों की पैरवी करेंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

सरकार ने कुल 111 न्याय अधिकारियों, एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG), सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, डिप्टी एडवोकेट जनरल (DAG), असिस्टेंट एडवोकेट जनरल और एडवोकेट्स ऑन रिकॉर्ड, के कार्यकाल को विस्तार दिया है। ये अधिकारी चंडीगढ़ और दिल्ली दोनों स्थानों पर कार्यरत हैं।

Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, AG ऑफिस के 111 लॉ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया, चंडीगढ़ में 84 नई नियुक्तियां

सुप्रीम कोर्ट में पंजाब का प्रतिनिधित्व

सीनियर एडवोकेट शादान फरासत, जो सुप्रीम कोर्ट में एडिशनल एडवोकेट जनरल के रूप में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, उनके कार्यकाल को भी आगे बढ़ाया गया है। दिल्ली में एडवोकेट गौरव धामा, रजत भारद्वाज और राजेश महाजन को AAG के रूप में विस्तार मिला है। वहीं, एडवोकेट विवेक जैन को दिल्ली में नए AAG के रूप में नियुक्त किया गया है।

डिप्टी एडवोकेट जनरल के रूप में एडवोकेट तल्हा अब्दुल रहमान, ऋषिकेश कुमार और भक्ती पसरीजा की नियुक्ति यथावत रखी गई है। इनके अलावा, एडवोकेट प्रतीक कृष्ण चड्ढा और तुषार सानू दहिया को DAG के रूप में नया नियुक्त किया गया है।

Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, AG ऑफिस के 111 लॉ अधिकारियों का कार्यकाल बढ़ाया, चंडीगढ़ में 84 नई नियुक्तियां

चंडीगढ़ कार्यालय में नियुक्तियां

चंडीगढ़ में सरकार ने 18 एडिशनल एडवोकेट जनरल, 7 सीनियर डिप्टी एडवोकेट जनरल, 24 डिप्टी एडवोकेट जनरल और 35 असिस्टेंट एडवोकेट जनरल की नियुक्तियां की हैं।

गौरतलब है कि सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद 30 मार्च को एडवोकेट मनिंदरजीत सिंह बेदी को पंजाब का नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया था। इसके बाद सीनियर एडवोकेट अनु चतरथ को सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल नियुक्त किया गया और आज उनके लिए नया आदेश भी जारी किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *