Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज को लेकर आई बड़ी खबर, पदयात्रा पर लगी रोक

Muskaan Dogra
1 Min Read
Premanand Maharaj ji
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वृंदावन। Premanand Maharaj: वृंदावन (Vrindavan) के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है, जिसके कारण उनकी रात्रि पदयात्रा और दर्शन अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

श्री हित राधा केली कुंज आश्रम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर इस निर्णय की जानकारी दी है। बता दे कि प्रेमानंद महाराज किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।

इससे पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। महाराज की रात्रि पदयात्रा, जो रात 2 बजे शुरू होती थी, अब अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। इस निर्णय से उनके भक्तों में मायूसी छा गई है।

आश्रम की ओर से भक्तों से अपील की गई है कि वे महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दर्शन के लिए आने से बचें। भक्तों की भावनाओं का सम्मान करते हुए, आश्रम ने यह निर्णय लिया है ताकि महाराज की सेहत में सुधार हो सके।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *