Punjab News: पंजाब के सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा, माहौल तनावपूर्ण

Muskaan Dogra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 201 शब्द|📅 02 May 2025

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: पंजाब (Punjab) से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबंर है कि सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है जिस दौरान वहां माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कपूरथला शहर के सिविल अस्पताल में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। इस दौरान वहां 2 पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे अस्पताल में माहौल तनावपूर्ण हो गया।

इमरजेंसी वार्ड में 2 पक्षों के बीच झड़प

बताया जा रहा है कि जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में 2 पक्षों के बीच झड़प हुई है, जहां पर घरेलू विवाद के चलते 2 महिलाएं कांति और काजल का इलाज चल रहा था। दोनों महिलाएं आपस में रिश्तेदार बताई जा रही हैं।

जानकारी अनुसार दोनों महिलाएं नामदेव कॉलोनी में रहती हैं। गत रात झगड़े में दोनों गंभीर घायल हो गई, जिन्हें परिवार वाले इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आए। इसी बीच इमरजेंसी वार्ड में भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया। तभी मौके पर पुलिस ने पहुंच कर मामले को शांत करवाया और एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *