USA Firing: अमेरिका के इस कॉलेज में अंधाधुंध फायरिंग, 2 महिलाओं को लगी गोली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमेरिका। USA Firing: अमेरिका (America) से आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग हुई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका के एक कॉलेज में गोलीबारी हुई है। इस घटना में 2 महिलाओं को गोली लगी है। शुक्रवार को दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक कॉलेज में अचानक फायरिंग होने लगी।

एक की हालत काफी गंभीर

गोली 2 महिलाओं को लगी, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है, जिनमें से एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। स्पार्टन कॉलेज ऑफ एयरोनॉटिक्स एंड टेक्नोलॉजी परिसर में अचानक गोलीबारी शुरू हो गई। इस घटना में 2 महिलाओं को गोली लग गई।

USA
USA

बता दें कि यह फायरिंग कॉलेज के ऑफिस में देखने को मिली है। ऐसे में पुलिस को शक है कि इसके पीछे किसी कर्मचारी का हाथ हो सकता है। यह कार्यस्थल पर हिंसा की घटना है। घायल महिलाएं भी कॉलेज में कर्मचारी हैं।



















Leave a Comment