Mahakal Mandir Fire: उज्जैन के महाकाल मंदिर के छत पर लगी भीषण आग, रोकना पड़ा प्रवेश

Muskaan Dogra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, उज्जैन। Mahakal Mandir Fire: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उज्जैन (Ujjain) में महाकाल मंदिर में कंट्रोल रूम की छत पर आग लग गई। इससे पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के एयर क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम की बैटरियां जल गईं।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

दूर से ही धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही थी। आग लगने के बाद मंदिर में भक्तों का प्रवेश रोकना पड़ा। घटना मंदिर के गेट नंबर 1 पर स्थित अवंतिका गेट के कंट्रोल रूम की छत पर हुई। सूचना मिलते ही दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर कुछ ही देर बाद काबू पा लिया।

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

फिलहाल बैटरी में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने के बाद मंदिर के गेट को दोबारा खोला गया। गनीमत रही कि इस आगजनी की घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। श्रद्धालुओ व मंदिर का कोई कर्मी किसी प्रकार से हताहत नहीं हुआ है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *