Jalandhar News: लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी के छात्र ने कर दिया बड़ा कांड, पुलिस ने किया गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Arrest
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में जालंधर-फगवाड़ा के बीच नैशनल हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल युनिवर्सिटी (LPU) के एक छात्र को पुलिस ने हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए छात्र की पहचान कार्तिक रेड्डी के रूप में हुई है, जो विशाखापट्टनम का निवासी है। उक्त छात्र ने मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर सोने के गहने लूट लिए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के सबसे पॉश इलाके मोता सिंह नगर में एक बुजुर्ग की हत्या कर घर से गहने और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 21 साल के बीटेक स्टूडेंट को गिरफ्तार किया है। जोकि जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित लवली यूनिवर्सिटी का छात्र है।

Murder in Mota Singh Nagar Jalandhar
Murder in Mota Singh Nagar Jalandhar

आरोपी बीटेक का स्टूडेंट

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान कार्तिक रेड्डी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से विशाखापट्टनम का रहने वाला है। लवली यूनिवर्सिटी में वह बी-टेक की पढ़ाई कर रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने वारदात से पहले रेकी की थी, जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

मां-बहन खेती कर चलाते थे

डीसीपी मनप्रीत सिंह ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि उक्त आरोपी ने घर से दो सोने की कंगन और दो अंगूठियां चुराई थीं। आरोपी ने एक लाख रुपए का स्टडी लोन लिया हुआ था, उसकी को चुका न पाने से असमर्थ होकर उसने चोरी करने का प्लान बनाया था। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां और बहन दोनों खेती कर किसी तरह घर का गुजारा करती हैं।

Vinod Duggal Jalandhar
Vinod Duggal Jalandhar

पुलिस ने दबोचा

थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में पड़ते मोता सिंह नगर में बीते दिन 70 साल की विनोद कुमारी दुग्गल की हत्या कर दी गई और गहने चोरी कर लिए गए। घटना के बाद पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था। जांच के बाद पुलिस ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसमें पता चला कि उसने लोन चुकाने के लिए हत्या की और फिर गहने चोरी कर फरार हो गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *