Punjab News: पंजाब के जंगल से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार मिले, वायरलैस कम्युनिकेशन सेट भी बरामद, आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/शहीद भगत सिंह नगर। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब (Punjab) के जंगलों में भारी असलहा-बारूद और हैंड ग्रेनेड मिले हैं। जिससे पूरे राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले अमृतसर (Amritsar) में पाकिस्तान (Pakistan) के ISI के दो जासूस गिरफ्तार किए गए थे।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम (Pahalgam) में हुए आतंकी हमले के बाद पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के जंगलों में पुलिस ने 2 RPG, 2 IED, 5 हैंड ग्रेनेड और एक वायरलैस कम्युनिकेशन सेट बरामद किया है।

पुलिस ने चलाया सर्च आपरेशन

खुफिया इनपुट के बाद अमृतसर की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) केंद्रीय एजेंसी के साथ तिब्बा नंगल-कुलार रोड के पास बने जंगल में पहुंची थी। सर्च ऑपरेशन में टीम को विस्फोटक सामग्री मिली।

पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि पाकिस्तान की ISI और उससे जुड़े आतंकी संगठनों ने पंजाब में छिपे अपने स्लीपर सेल को दोबारा एक्टिव करने की प्लानिंग बनाई थी।

Major Terrorist Incident Failed in Punjab News
Major Terrorist Incident Failed in Punjab News

SSOC की टीम ने मामला दर्ज किया

विस्फोटक सामग्री की बरामदगी इसी साजिश का हिस्सा है। आतंकियों ने ये सामग्री भविष्य में आतंकी घटनाओं के लिए छिपाकर रखी थी। इसे लेकर अमृतसर SSOC की टीम ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



















Leave a Comment