Punjab News: शंभू बॉर्डर-थाने पर भारी मात्रा में पंजाब पुलिस तैनात, पंजाब में रोके गए किसान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) में आज किसानों द्वारा शंभू थाने के घेराव करने का ऐलान किया गया था जिसे लेकर अब पंजाब पुलिस ने खासी व्यवस्था कर ली है। पंजाब पुलिस द्वारा शंभू थाने पर काफी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर

वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को सोमवार सुबह उनके घर में नजरबंद किया गया है। इसके बाद से पुलिस और भी ज्यादा चौकस है। वहीं, पंजाब की अजीतवाल अनाज मंडी में शांतिपूर्वक शंभू जाने को जुटे किसानों और मजदूरों को पुलिस ने मंडी का गेट बंद कर रोक दिया है।

किसानों का काफी सारा सामान चोरी

इसके साथ ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के प्रदेश महासचिव राणा रणबीर सिंह और जोन धर्मकोट के अध्यक्ष गुरमेल सिंह तलवंडी को पुलिस ने अजीतवाल (मोगा) से गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि हाल ही में खाली कराए गए शंभू बॉर्डर पर किसानों का काफी सारा सामान चोरी हो गया था।

इस संबंध में पुलिस ने केस भी दर्ज किया था, लेकिन अभी तक ज्यादातर किसानों को उनका सामान वापस नहीं मिला है। इसके खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा आज (मंगलवार को) एक दिन के लिए शंभू थाने के घेराव की घोषणा की थी।



















Leave a Comment