जालंधर के CT इंस्टीट्यूट में रची जा रही थी शहर में ब्लास्ट करने की साजिश, पढ़ें पुलिस का बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर के सिटी इंस्टीच्यूट शाहपुर कैंपस में कुछ संदिग्ध शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे। संभवता ये ब्लास्ट दीवाली के आस-पास होनी थी। लेकिन पुलिस ने उनके मंसबूों पर पानी फेर दिया। अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस, सी.आर्इ.एफ. स्टाफ और जे.एंड.के. की पुलिस ने रेड कर 4 लड़कों को खतरनाक हथियारों सहित गिरफ्तार किया है जबकि 1 व्यक्ति को बस्ती मिट्ठू से हिरासत में लिया गया है। इनके पास करीब 1 किलो आर.डी.एक्स. जैसी विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गर्इ है।

‘टॉयलेट एक भ्रष्टकथा’: MLA के भांजे को महिला अफसर ने बनाया बंधक, ‘बाथरूम’ में बगार

पुलिस टीम में शामिल ए.एस.आई. मोहन सिंह के मुताबिक गिरफ्तार किए गए तीनों छात्र मुस्लिम हैं और इनके पास से इटेलियन मेड पिस्टल, 2 मैगजीन, एक AK 47 बरामद की गई है। छात्र दीवाली के करीब बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए 3 थानों की पुलिस सी.आर्इ.ए. थाने पहुंच चुकी है।

पढ़ें क्या बोले डायरैक्टर मनबीर सिंह

सीटी इंस्टीच्यूट के डॉयरेक्टर मनबीर सिंह ने कहा है कि देर रात पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने मिलने के लिए कहा, जिसके बाद उन्होंने आतंकी साजिश की आशंका जताते हुए होस्टल का दरवाजा खुलवाने की बात कही। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ें होने के कारण सीटी इंस्टीच्यूट की मैनेजमेंट ने पुलिस का पूरा सहयोग किया। उन्होंने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने 2 छात्रों के आतंकी गतिविधियों में शामिल होने की बात कही थी लेकिन होस्टल के एक कमरे से 3 मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया गया। (इनपुट-पंजाब केसरी)

लुधियाना में पुलिस कांस्टेबल को कैसे मारी गोली, देखें वीडियो



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *